श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, परमपुर, वाराणसी में रोटरी क्लब गंगा एवं आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर में 65 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से जांच के बाद 21 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। इस दौरान आंखों की देखभाल, समय पर जांच और उपचार के महत्व पर भी जागरूकता फैलाई गई। कार्यक्रम में चिकित्सकों एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को लाभ मिला।