महाविद्यालय के लक्ष्य एवं उद्देश्य
Vision
विद्या ददाति विनयं।
विद्या विनम्रता प्रदान करती है।
Knowledge generates humility.
- युवा महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना, जिससे वे समाज में समानता और न्याय को बढ़ावा दे सकें तथा वंचित वर्गों को मुख्य धारा में शामिल करने में योगदान दे सकें।
- छात्राओं और संकाय सदस्यों में वैज्ञानिक और तार्किक चिन्तन विकसित करना, जिससे वे समाज और मानवता के कल्याण में अपनी भूमिका निभा सकें।
- शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु आत्मविश्वास निर्माण और प्रेरणा को बढ़ावा देना।
- भविष्य केन्द्रित, मूल्य आधारित और सामाजिक रूप से जागरूक शिक्षा प्रणाली के माध्यम से छात्राओं को आदर्श नागरिक बनने के लिए तैयार करना।
- छात्राओं को अकादमिक चुनौतियों का आत्मविश्वास पूर्वक सामना करने और वास्तविक जीवन की, समस्याओं के समाधान हेतु मौलिक दृष्टिकोण विकसित करने में सक्षम बनाना।
- छात्राओं की शैक्षणिक उत्कृष्टता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना, जिससे वे समाज की सेवा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
- समकालीन सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना।
- छात्राओं में वैश्विक प्रतिस्पर्धा, आशावाद और ऊर्जा की भावना विकसित करना।
- सामाजिक उत्तरदायित्व, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना।
Mission
- छात्राओं को प्रासंगिक ज्ञान प्रदान करना और उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाना।
- सह-पाठ्यक्रम, सांस्कृतिक, खेलकूद और आईसीटी आधारित शिक्षा के माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना।
- छात्र-केन्द्रित शिक्षण विधियों के माध्यम से उनके व्यावसायिक और तकनीकी कौशल को उन्नत करना।
- छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास एवं उसके माध्यम से सामाजिक समस्याओं, कुरीतियों तथा अंधविश्वासों का उन्मूलन।
- शिक्षण विधि में नवाचार, उन्नत शिक्षा प्रणाली, सतत् मूल्यांकन, छात्राओं की सघन सहभागिता तथा शोध द्वारा महिला शिक्षा में गुणात्मक स्तरोन्नयन।
- अनौपचारिक शिक्षा, प्रसार कार्यक्रमों तथा अध्ययन के दौरान जन सहभागिता कार्यक्रम चलाकर समाज के विकास में सक्रिय योगदान करना।
- संस्थान के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु समय-समय पर सभी आवश्यक कार्य सम्पादित करना।