आवश्यक सूचना
दिनांक 09/10/2026
महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 11/10/2026 दिन रविवार को महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के परमानंदपुर परिसर में प्रातः 9:00 बजे एवं बुलानाला परिसर में प्रातः 10: 30 बजे श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा का पूजन एवं माल्यार्पण किया जाएगा l
उक्त कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सुविधानुसार किसी भी एक परिसर(परमानंदपुर एवं बुलानाला) में आपकी उपस्थिति अनिवार्य है।
नोट: श्री अग्रसेन जी की शोभा यात्रा हेतु अपराह्न 2:00 बजे सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बुलानाला परिसर में अनिवार्य है।
आज्ञा से प्राचार्य