विषय: "हर घर तिरंगा" अभियान-2026 के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त, 2026 को आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने के संबंध में।
उपरोक्त विषय के क्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रवक्तागण, कर्मचारीगण एवं छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उत्तर प्रदेश शासन एवं क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी मण्डल के निर्देशानुसार " हर घर तिरंगा " अभियान-2026 के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त, 2026 दिन बृहस्पतिवार को सायं 03:00 बजे वाराणसी जनपद में “ तिरंगा यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है।उसने आप सबकी उपस्थिति अपेक्षित है ।
यात्रा का प्रारम्भ स्थल “ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी का ग्राउण्ड “
यात्रा का समापन स्थल — “ सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी “
यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी छात्राओं के हाथ में “ तिरंगा झंडा होना अनिवार्य” है।
इस हेतु निम्नलिखित को संबंधित प्रभार का नोडल दायित्व सौंपा जाता है:
1. डॉ. उषा बाल चंदानी- प्रभारी, NCC
2. डॉ. साधना यादव- प्रभारी,रेंजर
3. डॉ जे पी शर्मा ( विज्ञान संकाय )
4. डॉ प्रभा शंकर पांडेय
5. डॉ वंदना उपाध्याय ( वाणिज्य संकाय )
कर्मचारीगण:
1. श्री बब्बन तिवारी
2. श्री सुनील वर्मा
3. श्री संतोष
4. श्री सुरेन्द्र पटेल
आप सभी से अनुरोध है कि *दिनांक 13.08.2026 को सायं 02.30 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के ग्राउण्ड पर जहाँ से यात्रा प्रारम्भ होगी, अनिवार्य रूप से उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
(प्रो. मिथिलेश सिंह)
प्राचार्य
(प्रो. आकाश)
दिनांक 11/08/2026
समस्त सम्मानित विभागध्यक्षों से अनुरोध है कि उक्त सूचना को अपने विषय से संबंधित छात्राओं के समूह में संप्रेषित कर दे ।
नोट — कृपया रेंजर प्रभारी डॉ साधना यादव एवं एन सी सी प्रभारी डॉ उषा बालचंदानी अपने पंजीकृत छात्राओं की सूची पूर्व में हो बनाकर दी प्रतियों में रख ले एवं सूची को कार्यक्रम स्थल के निर्धारित स्थान पर जमा कर उसकी प्राप्ति प्राप्त कर ले ।