महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि भारत सरकार के निर्देशानुसार 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" मनाया जाएगा।
सन् 1947 में भारत-पाक विभाजन के समय देश को जो पीड़ा, विस्थापन और बलिदान झेलना पड़ा था, उसकी स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के बुलानाला प्रांगण के अपराजिता सभागार में दोपहर 12:30 बजे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें:
1. विभाजन की विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी
2. इच्छुक शिक्षक अपने विचार प्रस्तुत कर सकेंगे
अतः आप सभी से अनुरोध है कि दोपहर 12:30 बजे अपराजिता सभागार में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।
प्राचार्य
प्रो मिथिलेश सिंह