विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज, वाराणसी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026 को परमानंदपुर गाँव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में रेडियो के महत्व एवं उपयोगिता के प्रति जागरूकता फैलाना था।
गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने रेडियो के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला।
डॉ. अंजली त्यागी ने कहा कि रेडियो आज भी सूचना, शिक्षा और मनोरंजन का एक सशक्त माध्यम है।
डॉ. नीलू गर्ग ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो कम लागत में त्वरित एवं विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
कार्यक्रम में छात्राओं ने भाषण एवं संवाद के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को बताया कि रेडियो के द्वारा किसान मौसम संबंधी जानकारी, सरकारी योजनाओं, स्वास्थ्य परामर्श तथा शैक्षिक कार्यक्रमों का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा रेडियो से प्राप्त होने वाली सूचनाओं के अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर ग्रामीण बच्चों को “पाई-पाई जुटाना है, विद्या धन को पाना है” स्लोगन के साथ गुल्लक वितरित की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रुचि त्रिपाठी, डॉ. भावना शर्मा, श्रीमती माधुरी यादव एवं छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।